उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कस्बा राजघाट में सडक़ पर विचरण करता देखा गया मगरमच्छ, लोगों ने बनाया वीडियो

ललितपुर। कस्बा राजघाट में बुधवार की रात सडक़ किनारे एक आठ फुट लंबा मगरमच्छ के विचरण करने से हडक़म्प मच गया। सडक़ पर मगरमच्छ को देख वहां से निकल रहे कार सवार लोगों ने कार को रोककर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया गया है कि कोवताली सदर क्षेत्र के कस्बा राजघाट में मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात करीब 10:30 बजे 8 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ सडक़ पर बैठा देख वहां से निकल रहे कार सवारों ने अपनी कार रोक दी और उसका वीडियो बनाया, जिसमें कुछ देर बाद मगरमच्छ सडक़ किनारे जंगल की ओर चला गया। मगरमच्छ के कस्बा राजघाट में सडक़ पर विचरण करने की जानकारी उन्होंने राजघाट पुलिस चौकी को दी है। मगरमच्छ के विचरण करने से वहां का मार्ग कुछ देर के लिए अवरूद्व हो गया था। वहीं लोगों ने आशंका जताई है कि राजघाट बांध या बेतवा नदी से मगरमच्छ बाहर निकल आया। बताते चलें कि राजघाट और बेतवा नदी में कई मगरमच्छ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *