भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों के खिलाफ नहीं हो रही कार्यवाही के चलते आन्दोलन कारियो ने कराया मुंडन

ललितपुर। घंटाघर परिसर में नागरिक विकास मोर्चा, सनातनी संगठन व सहकारी भारती के बैनरतले भूमि संरक्षण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहा आंदोलन अब भूख हड़ताल में तब्दील हो रहा है। यही नहीं, मुंडन कराने की भी घोषणा की गई थी, जिसके चलते आज मंगलवार को आन्दोलन कर्ताओ ने मुंडन कराया है। जिससे आंदोलन और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नागरिक विकास मोर्चा के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने आरोप लगाया कि भूमि संरक्षण विभाग में किसानों की योजनाओं में बंदरबाट किया जा रहा है, इससे किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई योजनाएं तो कागजी बनकर रह गई हैं। इसके विरोध में घंटाघर परिसर में आंदोलन किया जा रहा है, इसके बाद भी जिला प्रशासन बेपरवाह
बना हुआ है। इससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक अप्रैल से क्रमिक अनशन को भूख हड़ताल में बदला जा रहा है, साथ ही आंदोलनकारियों द्वारा मुंडन कराया जाएगा। इस मौके पर नागरिक विकास मोर्चा अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, पार्षद एडवोकेट मनमोहन चौबे, हरपाल सिंह चंदेल, अवनीश कुमार सुलेरे, सच्चिदानंद गोलवानी, सुरेंद्र सिंह परमार, अभिषेक वाजपेई, सीताराम पटेल आदि उपस्थित रहे।