उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

लोकतंत्र सेनानी स्व.विनोद संज्ञा की पुण्यतिथि पर हुई संगोष्ठी

 

लोकतंत्र सेनानी स्व.विनोद संज्ञा की पुण्यतिथि पर हुई संगोष्ठी

तालबेहट । प्रखर पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी और युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. पं विनोद कुमार संज्ञा की प्रथम पुण्यतिथि मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। जिसमें आए शिक्षकों, कवियों, गणमान्य नागरिकों ने उनके संघर्ष और कार्यक्षमता के संस्मरण याद करते हुए उन्हे श्रृद्वासमुन अर्पित किए। पुण्य तिथि पर बोलते हुए उपजिलाधिकारी भूपेन्द्र कुमार ने लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और समर्पण को करते हुए नमन किया। वहीं वरिष्ठ कवि, शिक्षक कैलाश नाथ गुप्ता, प्रख्यात कवि राजेन्द्र दीक्षित, मर्दन सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक मनोज भटट, प्रधानाचार्य रामप्रकाश अंनत शिरोमणी बुन्देला, पीएल विश्वकर्मा, लोकतंत्र सेनानी साहू, राकेश जैन समेत तमाम गणमान्य नागरिक और प्रबुद्व जन मौजूद रहे। संचालक एनपी गोस्वामी ने किया। गोष्ठी के उपरांत संपादक शशिभूषण संज्ञा जीतू ने आभार व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *