बिरधा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बिरधा में मंगलबार को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 9 बजे कस्बा में स्थित खंड विकास कार्यालय बिरधा से प्रारंभ हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति का संदेश प्रसारित करना और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुये वीरों को श्रद्धांजलि देना था। यात्रा के दौरान डी जे पर देश भक्ति गीत बजाते हुये और हाथ में तिरंगा लिये लोग बाग देशभक्ति में झूमते नज़र आये
यात्रा में सभी वर्ग के लोगों भाग लिया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पटेल, भाजपा युवामोर्चा महामंत्री अजीत सिंह, प्रहलाद सिंह, मुन्ना लाल रजक, घनश्याम दास कुशवाहा, जितेन्द्र तिवारी, नीटू दुबे, करीम खां, शेर सिंह,जगदीश कुशवाहा, ब्रजेद्र सिंह, ब्रनंदावन कुशवाहा, भूपेंद्र राजपूत, राजेन्द्र कुशवाहा, प्रान सिंह,राजीव साहू, अर्चना ठाकुर, रेखा बरार सहित सैकड़ो लोग सम्मिलित रहे
यह यात्रा भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे के नेतृत्व में हुई तिरंगा यात्रा ब्लॉक तिराहे से होते हुये मस्जिद तिराहे, मुख्य बाजार से हनुमानगढ़ी मंदिर के बाद फिर से ब्लॉक तिराहे पर समाप्त हुई तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह परिहार सहित पुलिस बल मौजूद रहा