तिरंगा यात्रा के माध्यम से दिखा गांव गांव देशभक्ति का जज्बा

लोगों ने दिया एकजुटता का संदेश
तालबेहट। आंतकी देश पाकिस्तान के विरूद् आपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बखान को बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कस्बा तालबेहट सहित पूराकलां, थानागांव समेत तमाम गांवों में तिरंगा यात्रा निकालकर आपरेशन सिंदूर की सफलता का बीजेपी नेताओं ने बखान किया।
कस्बा तालबेहट में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, बीजेपी जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत, न0प0 अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं बंदे मातरम और भारत माता की जय का उदधोष किया। पूराकलां मंडल में बीजेपी नेता धर्मेश दिवेद्वी, उमाशंकर भोडेलें और मंडल अध्यक्ष सोबरन सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं थानागांव,माताटीला में मंडल अध्यक्ष नीरज पटैरिया, महेन्द्र सिंह बुन्देला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर देश भक्ति और एकता का संदेश दिया।