उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ पाली, धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा

पाली-ललितपुर। पाली तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारे लगाए। उसी में पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बाला जी मंदिर से शुरू होकर नगर पंचायत, मैन बाजार, पंडयाना वार्ड होते हुए रेंज चौकी तिराहा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारी वर्ग और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए हाथों में तिरंगा लिए देश के वीर सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए और सुरक्षा बलों के शौर्य को सलाम किया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि रमेश कुशवाहा ने कहा देश की जनता को देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास था और देश के सैनिकों पर हमारा देश आतंकी घटनाओं चुप नहीं बैठेंगे ईंट का जबाब पत्थर से दिया पाली नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और संकल्प को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है। सभी का आभार व्यक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश राजपूत ने किया। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया, महेंद्र जैन, भरत चौरसिया, माधव पाठक, सुरेन्द्र राय, हरगोविंद, राघवेन्द्र, रामनरेश, राजदीप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रोहित कुशवाहा, जगदीश राय, हरगोविंद कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि, मनोज चौरसिया पार्षद, खेमचंद्र चौरसिया, नरेन्द्र ताम्रकार, सुनील नामदेव, महिपाल सिंह, जितेन्द्र चौरसिया सहित कभी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *