उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

नगर पंचायत महरौनी ने कुए का किया सौंदर्यीकरण 

महरौनी-ललितपुर। प्राचीन काल से कुआं जलसंचय का सबसे अच्छा स्त्रोत माना गया है और पहले कुआं ही गांव कस्बे में लोगों का एकमात्र जल का स्त्रोत हुआ करता था, पहले पनघटों पर सुबह से ही रौनक हो जाती थी महिलाएं अपने पात्र लेकर कुऐ के पनघट पर आ जाती थी और कुऐ का निर्मल जल ही रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होता था। समयकाल बदला और कुएं की जगह हैंडपंप और वोरवेल ने ले ली और कुएं का उपयोग बंद हो गया। उपयोग न होने पर लोगों ने कुऐ में कचरा फैंकना शुरू कर दिया जिससे कुऐ अपने अस्तित्व को खोने लगे। नगर में बहुत से सार्वजनिक कुएं है, बहुत से कुएं अतिक्रमण का शिकार होकर विलुप्त हो गये और जो बचे हुए हैं वह अपनी बदहाली पर रो रहे हैं। बदहाल स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के दिशा-निर्देश में नगर पंचायत ने इन कुऐ के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया है। प्रथम चरण में शेख का कुआं सहित दो कुऐ का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया है, कुऐ की साफ-सफाई कर उनकी मुंडेर को पक्का और मुहाने पर जाली लगाई गयी। ऊपर छत बनाकर उसका रंग-रोगन कर खुबसूरत बनाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनिया ने बताया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और अगले चरण में चार सार्वजनिक कुओं का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। नगर पंचायत की इस मुहिम का लोगों ने खूब सराहा है और उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनिया एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *