महारानी अहिल्याबाई ने किया न्याय प्रिय एवं निष्पक्ष शासन : राज्यमंत्री

भाजपा ने मनाया रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष
महरौनी-ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष मनाया। महरौनी नगर के ब्लाक सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी के अबसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महरौनी विधायक एवं राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी ने रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्युलित कर एवं माल्यार्पण कर जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात राज्यमंत्री में रानी अहिल्याबाई के शासनकाल को याद करते हुए बताया कि 18वीं शताब्दी में मालवा की शासक के रूप में उन्होंने न्यायप्रिय और निष्पक्ष शासन दिया। अहिल्याबाई ने गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विशेष योजनाएं चलाईं, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष झांसी ने भी अपने उद्बोधन में तानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। जन्म शताब्दी समारोह में अरविंद कौशिक विधानसभा संयोजक, चंद्र शेखर पंथ, महेंद्र सिंह राजावत, रजऊ राजा मैंगुवा, बंशीधर श्री वास जिला महामंत्री, आशीष त्रिपाठी पंडा मंडल अध्यक्ष, राघवेन्द्र पटैरिया टीटू, बसंती लारिया, प्रभा चंदेल अध्यक्ष महिला मोर्चा, सौरभ राजा, दीपक तिवारी मोना, प्रदीप सोनी, सहित गांवों से आये प्रधान एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ सहित महिलाएं उपस्थित रहीं,कार्यक्रम का संचालन पीयूष शुक्ला गोलू ने किया अंत में सभी का आभार मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी अस्सू पंडा ने जताया।