महिलाओं ने बट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु

बांसी-ललितपुर। कस्बा बांसी में बट सावित्री पर्व अगाध श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलायें पूजा के थाल सजाकर बट वृक्ष की पूजा करने के लिए टोरिया मंदिर प्रांगण में स्थित विशाल बरगद के वृक्ष की परिक्रमा लगाकर की पूजा अर्चना, महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की पूजा अर्चना कर मांगी अपने पति की लम्बी आयु, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत को सुहागनें महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु को यह व्रत अगाध श्रद्धा से रखती है, इस व्रत को करने में महिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाती है। इसके बाद बरगद के वृक्ष के नीचे जाकर के रक्षासूत्र बॉधती है,तथा बनाये हुए व्यंजन तथा सिंगार का समान बटवृक्ष को अर्पण करती हैं, वृक्ष देवता से प्रार्थना करती है कि जैसे की माता सावित्री के सुहाग की रक्षा की थी इसी प्रकार हमारा भी सुहाग दीर्घायु हो, बट सावित्री पर्व पर महिलाओं ने सुनी बट वृक्ष की महिमा एवं माता सावित्री की कथा, महिलाओं ने धार्मिक कथा कहानियां एक दूसरे को सुनाई, आज सुबह से टौरिया मंदिर बट वृक्ष सहित विभिन्न जगहों पर महिलाओं का पूजा करने को तांता लगा रहा।