उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दिल्ली प्रदेश के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का जनपद दौरा

 

दिल्ली प्रदेश के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सोमवार को सड़क मार्ग से होते हुए जनपद के तालबेहट स्थित महराजा मर्दन सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा दीक्षा ग्रहण की थी। महाराज मदन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवा निवृत्त अध्यापकों को सम्मानित किया। बताते चलें कि वह इस विद्यालय में वर्ष 1975 तक छात्र रहे। इस आयोजन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों की तारीफ़ की। इस आयोजन के दौरान प्रदेश सरकार की श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पथ मन्नू कोरी सदर विधायक राम रतन कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के साथ तमाम पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *