उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
नदी में हो रहा अवैध मछली का शिकार, जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

ललितपुर। बड़ी देवी मंदिर के पीछे चौबयाना मोहल्ला जाने वाले रास्ते में नदी पर बने पुल के पास मछलियों का अवैध शिकार खुलेआम किया जा रहा है। जुलाई माह में मछली पकड़ने पर रोक होने के बावजूद, खुले आम मछलियों का शिकार जोरों पर है, जो मछलियों की प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है।
अवैध मछली शिकार की इस समस्या से न केवल मछलियों की प्रजातियों को खतरा है, बल्कि यह पर्यावरण और स्थानीय समुदाय के लिए भी चिंताजनक है। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।