उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबे 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

 

 

ललितपुर के थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम दिगवार में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। घर के अंदर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग बंधु के ऊपर मलबा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम दिगवार निवासी बंधु पुत्र टूडे अहिरवार शनिवार रात अपने घर में सो रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच रात करीब 12 बजे उनके कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। मलबे की चपेट में आकर बंधु बुरी तरह घायल हो गए।

 

परिवार के लोग दीवार ढहने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। घायल को निकालकर तत्काल उपचार के लिए ललितपुर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

परिवार के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि मृतक बंधु के चार पुत्र थे। इनमें से एक की बीमारी के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक किसानी करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *