उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

श्मशान घाट में भी आवारा कुत्तों का आतंक, वीडियो वायरल

श्मशान घाट में भी दस्तक दे रहे आवारा कुत्ते

शहर में जगह_जगह देखा जा सकता है आवारा कुत्तों का झुंड

ललितपुर। शहर में आवारा कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। अब तो वह शमशान घाट को भी नहीं छोड़ रहे हैं, वहां भी अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

शहर में आवारा जानवरों की समस्या पहले से ही बनी हुई है। अब आवारा कुत्ते भी परेशानी का सबब बन रहे हैं। आवारा कुत्तों के झुंड को जगह-जगह देखा जा सकता है। कई बार तो आवारा कुत्ते हमलावर हो जाते हैं ऐसे में उनसे पीछा छुड़ाना कठिन हो जाता है। बीते दिनों शमशान घाट में आवारा कुत्तों के झुंड को देखा गया जहां पर वह अपना निवाला तलाशते देखे गए। उसके बगल में अंतिम संस्कार हुआ था। ऐसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आवारा कितने खतरनाक हो गए हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि आवारा कुत्तों को जल्द ही शहर से बाहर नहीं किया गया तो लोगों को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *