उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नपा कर्मियों ने रूका हुआ मानदेय दिलाए जाने की उठाई मांग 

 

ललितपुर। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते दिनों नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरला जैन की 24 जून 2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसमें नगर पालिका का प्रशासक पद रिक्त हो गया था। तब से अब तक प्रशासक की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी 33 स्थाई सफाई कर्मचारी 58 संविदा सफाई कर्मचारी 204 आऊट सोर्सिंग सफाई कर्मी 325 लगभग 620 कर्मचारियों का दो माह का वेतन रूका हुआ है। एवं हिन्दू सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व रक्षाबन्धन 9 अगस्त को है। ऐसी गम्भीर स्थिति में नगर पालिका समस्त सफाई कर्मचारियों को काफी गम्भीर स्थितियों से गुजरना पढ रहा है। एवं कर्मचारियों के परिवारों पर गंभीर आपदा का कहर जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने महत्वपूर्ण पर्व रक्षाबन्धन को देखते हुये आपदा राहत कोष या विकासनिधि अन्य राहत कोष जैसे अपने विवेक पर आधारित किसी विशेष फंड से वेतन देने का निर्णय लें सकतें है। उन्होंने वेतन व मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *