उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

ललितपुर। नगर पालिका परिषद को आज नया प्रशासक मिल गया है। शासन के अनुमोदन उपरांत उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने नगर पालिका परिषद ललितपुर के प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने नगर पालिका के सभी पटलों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों व अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर सभी कर्मचारियों द्वारा उप जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष सरला जैन के 24 जून को आकस्मिक निधन के पश्चात अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। अध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण निकाय के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था, जिसमें कर्मचारियों के वेतन, पेंशन जैसे अहम कार्य प्रभावित हो रहे थे।
स्थिति को नियंत्रित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा शासन को पत्र भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत उप जिलाधिकारी मनीष कुमार को प्रशासक नियुक्त करने की संस्तुति की गई थी, जिसे शासन द्वारा अनुमोदन दे दिया गया। प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि वह स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ,कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार जैन, अवर अभियंता खुशबू खान, राजस्व निरीक्षक आशुतोष व सीमा कुशवाहा, वरिष्ठ लिपिक दीनदयाल सोनी, लेखा लिपिक अभिषेक चौबे, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, कर लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा, नजूल लिपिक सुधीर रावत, स्टोर लिपिक महेन्द्र सिंह यादव, जन्म-मृत्यु लिपिक विनोद कुमार, डीपीएम दीपक कुमार, तथा लिपिक अमित पाराशर व अमित रैकवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *