रक्षाबंधन पर्व की रही धूम, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

भाई बहन के अटूट प्यार का बंधन रक्षा बंधन पर्व जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया,बहिनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, त्योहार को लेकर सनातनी घरों में उत्साह का वातावरण रहा बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर तिलक किया और उनको मिष्ठान खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं मंदिरों में भी श्रावणी पर्व मनाया गया भक्तों ने भगवान एवं गुरु को रक्षा सूत्र समर्पित कर श्रावणी मनाया और उनका पूजन किया। योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर पर बहनों के लिए सरकारी वसों में फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान की है उधर जिला कारागार में जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर पर बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए बहनों ने जेल पहुंचकर जेल में बंद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर,पर्व को मनाया।
मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ रही।