उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा का आयोजित

 

नाराहट-भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल नाराहट इकाई के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नाराहट में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि श्री बसंती लारिया जी और मुख्य वक्ता डॉ दीपक चौबै जी, मंडल प्रभारी संदीप सिंह बुंदेला , तिरंगा यात्रा संयोजक नीतेश राठौर,समस्त मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर डा दीपक चौबे ने कहा कि तिरंगा यात्रा हम सब में राष्ट्रीय भावना का पुनर्जागरण करना है । भारतीय जनता पार्टी की सोच राष्ट्र वाद है और वह आम जन में भी राष्ट्र प्रथम, अन्य द्वितीय की भावना का विस्तार करना है । तत्पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सारे कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय के नारे के साथ सारे कार्यकर्ता चल रहे थे ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नाराहट श्री दीपेंद्र सिंह लोधी जी जिलापंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,सोनू चौबे ग्राम प्रधान , पुष्पराज बुंदेला,हनुमत सिंह चरन सिंह गिरिराज रावत, प्रमोद नामदेव लक्ष्मन सिंह महेंद्र सिंह शिवादित्य राजा , राजेश सिंह गोविंद सिंह उदय पाल सिंह करन कुशवाहा बृजेश कुशवाहा हर्षित राजा संतोष खटीक महेश सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र राजपूत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *