तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत,प्रशासन,पुलिस एवं स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

पाली(ललितपुर)
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी,पार्षद कर्मचारियों,तहसील प्रशासन,पुलिस,स्कूल के अध्यापक एवं बच्चों द्वारा सामूहिक पैदल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।रैली मे हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे के साथ लोग सड़कों पर चल रहे थे।रैली की शुरुआत नगर पंचायत से की गई,रैली नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है,जिससे राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत किया जा सके।रैली में उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी,तहसीलदार पीयूष भार्गव,प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र,पार्षद प्रियंक जैन,प्रवीण वर्मा,रानू दुबे,हरीराम चौरसिया,मनोज चौरसिया,घनश्याम चौरसिया,प्रभा चौरसिया,गीता कुशवाहा,रुक्मणी कुशवाहा,लक्ष्मी रजक,शिक्षक ममता कबीर पंथी,सत्यनारायण चौरसिया,जीतू गुप्ता,महेंद्र राय,गीता राठौर,ज्योति नामदेव,संदीप नामदेव,शिवकुमार पांडे,सुनील कुमार विश्वकर्मा,आरती वर्मा,रश्मि रावत,लेखपाल बौद्ध प्रकाश,जागेश शुक्ला,शिवसेवक,महेन्द्र सिंह यादव,अभिषेक रावत,मुजीब वेग़,विनोद कुमार, नन्दराम,रामकुमार रजक,विनय प्रताप,विश्वनाथ,शेर सिंह,हिमांशु खन्ना,जय प्रजापति,श्रीराम त्रिपाठी,नगर पंचायत गौरव मालवीय,चरन सिंह,रविन्द्र यादव, शंकर रैकवार,भूरे सहित समस्त सफाई कर्मचारी एब गणमान्य नागरिक रैली में ध्वज लेकर मौजूद रहे।