रेलवे स्टेशन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी लगाई गई

ललितपुर। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली एवं मुख्यालय प्रयागराज के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में रेलवे स्टेशन ललितपुर में समय 4 बजे से 6 तक विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें सभी विभाग के कर्मचारियों एवं यात्रियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में चलचित्रों के माध्यम से विभाजन विभिषिका के बारे में उप स्टेशन प्रबंधक शांतनु पुरोहित द्वारा चलचित्रों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई एवं स्टेशन पर लगाई गई। प्रदर्शनी के अवलोकन में परिवहन निरीक्षक पीयूष प्रसाद, मुख्य कल्याण निरिक्षक झांसी अजय मीना, उप स्टेशन प्रबंधक शांतनु पुरोहित, कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक सर्वेश दीक्षित, मुख्य कार्यालय अधीक्षक/टीआरडी सागर अग्निहोत्री, मुख्य टिकिट निरीक्षक संजय सोनकर, सीसीटीसी कुमारी आकांक्षा पाराशर, सीनियर सीसीटीसी अभिजीत शुक्ला, जेई टेलीकॉम संजय मोदी, शिव शंकर सैनी, प्रभात कुमार, जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे।