उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खेत पर फसल की रखवाली करते समय सांप के काटने से किसान की मौत

 

ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया जागीर में बीती रात फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो किसान झोपड़ी में मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महेश पुत्र आशाराम लोधी 35 वर्ष  निवासी थाना पाली के ग्राम पिपरिया जागीर बीती रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। सुबह जब उसकी मां खेत पर पहुंचीं तो झोपड़ी के अंदर महेश मृत पड़ा था। मृतक की उंगली में सांप के काटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

मृतक के चचेरे भाई आनंद सिंह ने बताया कि महेश की मौत सांप के काटने से हुई है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *