डीएम ने किए प्रशासनिक फेरबदल, बदले कार्यक्षेत्र

ललितपुर। जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत उप जिलाधिकारी की तैनाती में बदलाव किया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक तालबेहट अभिजीत सिंह को उप जिलाधिकारी तालबेहट बनाया गया है। वहीं, उप जिलाधिकारी तालबेहट भूपेंद्र सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक पाली, नवागुंतक उप जिलाधिकारी रजनीश कुमार को उप जिलाधिकारी महरौनी, उप जिलाधिकारी महरौनी मदनमोहन गुप्ता को उप जिलाधिकारी न्यायिक तालबेहट, तहसीलदार पाली पीयूष भार्गव को तहसीलदार पाली, तहसीलदार तालबेहट नरेंद्र चंद्र को तहसीलदार न्यायिक तालबेहट, तहसीलदार ललितपुर भानुप्रताप सिंह को तहसीलदार महरौनी, तहसीलदार महरौनी सईद तनवीर हसन को तहसीलदार ललितपुर, नायब तहसीलदार तालबेहट रवींद्र कुमार को नायब तहसीलदार बनाया गया है।