उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नगर का विकास करना रहेगी पहली प्राथमिकता : नीलम चौबे

 

सपा प्रत्याशी ने किया सघन जनसंपर्क, जगह जगह फूलमाला पहनाकर हुआ स्वागत

ललितपुर। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नीलम चौबे ने आगामी नगर पालिका उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोहल्ला नेहरू नगर, चौकाबाग, गांधीनगर, आजादपुरा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और नगर के विकास के वायदे किए। जनसंपर्क के दौरान इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नीलम चौबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान और महिलाओं की आवाज़ को मजबूत करने का काम करती रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल वादों और जुमलों तक सीमित रही है, जबकि जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से परेशान है। सपा कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्होंने आश्वासन दिया कि जीत के बाद नगर का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान हरीबाबू शर्मा, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, नगराध्यक्ष अभि खजुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रामप्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव, प्रमोद बबेले, अभय चौबे, कुलदीप पाठक, अभिषेक मिश्रा, राममूर्ति तिवारी, पूर्व पार्षद मुकेश रजक, अजय प्रताप सिंह तोमर, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह, अरशद मंसूरी, भजनलाल कुशवाहा, बलवंत सिंह, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, हृदेश मुखिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुण्डैत, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, राजेश झा, सोनू शुक्ला सहित अनेक इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *