उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अशोकनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ललितपुर निवासी 20 से अधिक लोग घायल

एमपी के अशोकनगर जिले में उत्तरप्रदेश के ललितपुर के लोगों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। हादसे में एक महिला और बच्ची की मौत हा गई। हादसे के समय 20 से ज्यादा लोग शामिल थे, घायल लोगों को अस्पताल लाया गया है।
मामला मुंगावली क्षेत्र में मदऊखेड़ी गांव के पास शनिवार शाम का है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के उमरिया गांव करीब 20 लोग करीला माता मंदिर के दर्शन करने आए थे। वह दर्शन करके वापस लौट रहे थे। तभी पुलिया के पास उनका वाहन पलट गया।



