उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
दिव्यांग वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कड़ेसरा बांसी में सोमवार की रात एक दिव्यांग वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय गिरबल कुछ समय पूर्व एक हादसे में दिव्यांग हो गए थे। बीती रात उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें गिरबल का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही की।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। दोपहर बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।



