उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बाबा बागेश्वर पर विरूद्व दिए गए बयान को लेकर बजरंग सेना ने किया प्रदर्शन, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला 

 

ललितपुर। विगत दिनों जनपद में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक विवादित बयान को लेकर बजरंग सेना ने कड़ा आक्रोश जताते हुए जिलाध्यक्ष डा. दीपक पस्तोर के नेतृत्व में स्थानीय घंटाघर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका गया और साथ ही उनके खिलाफ नारेबाजी की।

विगत दिनों पूर्व जनपद में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बागेश्वर धाम महाराज के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को आड़े हाथों लेते हुए हिंदूवादी संगठन बजरंग सेना द्वारा जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया और स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका गया। बयान से आक्रोशित बजरंग सेना गुरुवार को शहर के स्थानीय तुवन मंदिर परिसर में एकत्रित हुई जहां स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला बनाकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शाम करीब 5:00 बजे बजरंग सेना के कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला शहर की सडक़ों से घसीटते हुए शहर के स्थानीय घंटाघर पर लाया गया, जहां उनका स्वागत जूता चप्पल से किया गया। इस दौरान धर्म विरोधी स्वामी प्रसाद मौर्य के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। इस दौरान राधे गोस्वामी, दीपक त्रिपाठी पंडा, अजयराज दुबे, खुशाल समैया, रामकुमार तिवारी, जितेन्द्र नायक, रामसिंह यादव, अनुराग पटैरिया, हर्ष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, जयराम सेन, दीपक नायक, अभिराज पुरोहित, आदर्श दुबे, विकास मिश्रा, कृष्णकांत कुशवाहा, रानू नामदेव, संतोष कुुशवाहा, शिवकुमार चंदेल, जितेन्द्र नायक, हेमंत वर्मा, अनुराग पटैरिया, जय कुमार पंथ, मोनू तिवारी, दीपक नायक, अनुराग बिदुआ, कपिल नायक, मनीष दुबे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *