उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
दुकानदार सहित भाई को दबंगो ने पीटा, दूसरे पक्ष ने लड़की से छेड़खानी का मामला दर्ज कराया , मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल
ललितपुर में बुधवार की रात दबंगो ने दुकान में घुस कर दुकानदार की लाठी डंडों से पिटाई कर दी, बचाने आए भाई को भी पीट दिया । जिससे दोनों भाई घायल हो गए , वहीं दूसरे पक्ष ने दुकानदार पर लड़की को परेशान करने व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है ।
वहीं पुलिस ने दोनों पक्षो का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।




