उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

एबीवीपी का युवा कुंभ महोत्सव महरौनी में शुरू, 24 जनवरी तक होंगे विविध कार्यक्रम

 

 

महरौनी, ललितपुर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कानपुर प्रांत के जिला ललितपुर की नगर इकाई महरौनी द्वारा स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा कुंभ महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री चंद्रभानु गुप्त इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के साथ हुआ।

यह राष्ट्रीय युवा कुंभ 11 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए परिषद की पाठशाला, संगोष्ठी, नेकी की दीवार, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, सह-भोज, अन्ना पशु सेवा, स्वच्छता अभियान, खेल व निबंध प्रतियोगिता, रन फार विवेकानंद, चित्रकला/मेहंदी प्रतियोगिता, खेल महोत्सव एवं ओपन माइक जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नगर मंत्री ओमकार सिंह ने युवाओं से नशे व कुसंगति से दूर रहकर खेल और शिक्षा दोनों पर समान ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और अनुशासित युवा ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं।

कार्यक्रम में तहसील प्रमुख आजाद सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष प्रखर खरे, उपाध्यक्ष रिया सोनी, नगर मंत्री ओमकार सिंह, नितिन राजा, अभिषेक पटेरिया, रोहन, अजय राजा, लकी बुंदेला, आयुष लखेरा, शुभम श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुशवाहा, खुशबू पुरोहित, संतोषी अहिरवार, नीति राजा, क्रांति झां, मुस्कान बुंदेला, संस्कृति सोनी, सोम्याता सोनी सहित विद्यालय के अध्यापक एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!