14 सदस्यीय टीम तीन दिनों के जनपद दौरे पर
ललितपुर। मुख्यमंत्री के आदेश एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चित्रकूट व बांदा मंडल की 14 सदस्यीय टीम तीन दिनों के जनपद का दौरे पर। टीम तीन दिनों तक जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व नगर क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का करेगी निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान टीम स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का मौके पर जांच करेंगी। 14 सदस्यीय टीम निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी।
बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखना, कमियों को चिन्हित करना तथा व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।




