उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत में सिंचाई के दौरान सांप ने डसा, किसान की मौत
ललितपुर। थाना वार क्षेत्र के ग्राम लडवारी मजरा नीमखेड़ा निवासी किसान प्यारे लाल (42) की रविवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय सर्पदंश से मौत हो गई। बताया गया कि सुबह करीब 4 बजे खेत पर पानी देते समय सांप ने पैर में काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल सीएचसी वार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।




