मालवा एक्सप्रेस से यात्री का मोबाइल फोन चोरी
ललितपुर। पंजाब राज्य के पटियाला जिले की नगर कोतवाली एसएसटी में म.नं. 40 निवासी निलेश पुत्र नवल कालड़ा ने जीआरपी पुलिस को लिखित तहरीर दी है। बताया कि बीती 4 जनवरी को वह ट्रेन संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-2 की सीट संख्या 31 पर अम्बाला से इन्दौर के लिए यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान ललितपुर रेलवे स्टेशन आने के पांच मिनिट पहले ही उसने नींद से जागकर देखा तो उसकी तकिए के नीचे रखा एक मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये थी, तकिए के नीचे नहीं मिला। उसने मोबाइल की काफी खोजबीन की, लेकिन फोन नहीं मिला। आरोप है कि किसी अज्ञात बदमाश ने यात्रा में उसकी नींद का फायदा उठाकर उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। जीआरपी पुलिस ने निलेश की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (सी) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।




