उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जनपद में विभिन्न स्थानों की आपराधिक खबरें

शराब पीने को रुपये न देने पर राहगीर पर जानलेवा हमला

ललितपुर। एम्ब्रोसिया कॉलोनी के मकान नम्बर ए-13 में रहने वाले रविकान्त सोनी पुत्र स्व.प्रभुदयाल सोनी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि बीती 20 जनवरी को को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सुपर मार्केट से अपने घर जा रहा था, तभी नदीपुल के पास मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी यशराजा उर्फ मुक्कू पुत्र भगवान सिंह, मछली मार्केट नदीपुरा निवासी सुभाष कुशवाहा उर्फ माटू पुत्र अशोक कुशवाहा ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ एकराय होकर उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए तीन हजार रुपयों की मांग करने लगे। रुपये न देने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गालियां देते हुये मारपीट कर दी और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट करने पर भी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रविकान्त सोनी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 119 (1), 115 (2), 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

 

मोटर साइकिल का अगला चक्का खोलकर ले गया बदमाश

ललितपुर। नहर के पास मोहल्ला पिसनारी में रहने वाले उमाशंकर पुत्र दयाराम विश्वकर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बीती 30 जनवरी की रात उसकी हीरो पेशन प्रो मोटर साइकिल घर के बाहर खड़ी हुयी थी, जिस पर देर रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटर साइकिल का अगला चक्का खोलकर ले गया था। अगले दिन की सुबह 31 जनवरी को जब उसने देखा कि बाइक का चक्का नहीं है तो उसने सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी तो पाया कि कुंवरपुर व हाल पिसनारी निवासी भरत पुत्र जयसिंह द्वारा मोटर साइकिल का चक्का खोलकर चोरी किया गया है। पुलिस ने उमाशंकर की तहरीर पर भरत के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

उधारी के रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर धमकाया
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर मुडिया में रहने वाले मोतीलाल पुत्र हरलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 जनवरी शनिवार की रात करीब 8 बजे वह अपने खोखा दुकान में बैठा था। तभी गांव के नीतेश पुत्र बालकिशन आया, जब उसने नीतेश से उधारी के पांच हजार रुपये मांगे तो नीतेश ने उसे गालियां देते हुये मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर उसकी पत्नी उपासना व पुत्र सौरभ आ गये, तभी बालकिशन पुत्र छिदामी उर्फ कंछेदी व फूलबाई पत्नी बालकिशन भी आ धमके और उक्त लोगों ने एकराय होकर मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पीडि़त ने तत्काल 112 पर डायल कर पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुये बताया कि बीती 30 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे उसकी 15 वर्षीय नातिन को मध्य प्रदेश के जिला सागर अंतर्गत थाना मालथौन क्षेत्र में रहने वाला अर्जुन उर्फ बोबी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अर्जुन उर्फ बोबी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

मारपीट करने का आरोप
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम गदनपुर में रहने वाले अरविन्द पुत्र अनंतराम कुर्मी ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह 10 बजे जब वह ग्राम देनपुरा गया था, तभी देनपुरा में बड़े बाबा के पास सुन्दर पुत्र खिलई कुर्मी ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर सुन्दर ने उसके साथ मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर सुन्दर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!