उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शासन की टीम ने बार सीएचसी का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की स्थिति का आकलन कियाललितपुर के बार में शासन के निर्देश पर एक टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बार और इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया।टीम ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान औषधि कक्ष, एनआरसी और दवा वितरण केंद्र सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया। संबंधित कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। मेटरनिटी विंग में टीम ने प्रसूताओं से बातचीत कर बच्चों के टीकाकरण, पोषण, मां के दूध और शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

 

इसके बाद, टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पारोंन, बानपुर और गदयाना का भी निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर साफ-सफाई, टीकाकरण रिकॉर्ड, दैनिक मेडिकल रिकॉर्ड, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से जांच की गई। टीम ने मरीजों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रहे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ के बारे में भी पूछा।

 

शासन की टीम ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र टोड़ी, देवरान और हीरापुर का भी दौरा किया। यहां अभिलेखों का अवलोकन किया गया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सेवाओं में सुधार हो सके।

 

निरीक्षण दल में प्रमुख रूप से डॉ. राजेश सिंह और डॉ. अमित कुमार सिंह शामिल थे। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक बार डॉ. नवनीत कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और एएनएम भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!