उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सिलावन में एक तोले का मंगलसूत्र लेकर भागे टप्पेबाज
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलावन में 1 फरवरी के दिन दो टप्पेबाज आते हैं। और रोड पर खड़े बालकिशन प्रजापति से कहते हैं। कि तुम्हारे घर में रोग है वह दूर कर देंगे बालकिशन उनकी बातों में आ जाता है। और उन लोगों को अपने घर ले जाता है। बालकिशन के घर जाकर वह ठग बालकिशन की पुत्री से उसके गहने अपने सामने रखवा लेते हैं। और पुत्री को मंदिर भेज देते हैं। उसके बाद बालकृष्ण को छत पर तुलसी के पत्ते तोड़ने के लिए भेज देते हैं। और मंगलसूत्र लेकर वह भाग जाते हैं। बालकिशन प्रजापति के अनुसार मंगलसूत्र का वजन एक तोला था। बगल में लगे सीसीटीवी कैमरा में उनकी तस्वीर भी कैद हो जाती है। बालकिशन ने महरौनी थाने में तहरीर दी है अब देखना है टप्पेबाज कब तक पकडे जाते हैं।




