उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में शोक की लहर

 

गुढ़ा थाना सोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुढ़ा निवासी मौजी कुशवाहा (46 वर्ष), पुत्र नाथूराम, की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजी कुशवाहा रोज़ की तरह अपने खेत में पानी डाल रहा था। दिन में लगभग 11–12 बजे के बीच बिजली बार-बार आ-जा रही थी। बिजली चले जाने पर वह खेत से बाहर आ गया और सोचा कि बिजली आने पर नहाकर मोटर चालू करेगा।

जैसे ही बिजली आई, उसने कपड़े उतारकर मोटर चालू करने के लिए तार जोड़े, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना सोजना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!