उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पत्नी से विवाद के बाद गैंगस्टर ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

 

ललितपुर। पत्नी से विवाद के बाद कोतवाली परिसर में कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को झांसी में पोस्टमार्टम के बाद शव ललितपुर लाया गया।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय शिवम तिवारी का बुधवार शाम पत्नी से विवाद हुआ था। पत्नी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी, उसके पीछे-पीछे शिवम भी पहुंच गया। इसी दौरान उसने जेब से कीटनाशक दवा निकालकर पी ली। हालत बिगड़ने पर पहले मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया, बाद में झांसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि शिवम तिवारी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वर्ष 2016 में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी थी। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!