उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

लगभग 200 बच्चों के जन्म प्रणाम पत्र नहीं होने के कारण विद्यालय में नहीं मिल रहा प्रवेश, सहरिया समाज की महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर में जन्म व आधार कार्ड बनवाए जाने की मांग
ग्राम धौर्रा ,मादौन, कापसी की सहारिया समाज की महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, डीएम बोले शिविर लगाकर बनवाए जाएंगे जन्म व आधार कार्ड
ललितपुर जिले के अधिकांश ग्रामों में सहरिया जाति के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड न होने के कारण उनके नाम स्कूल में नहीं लिख पा रहे है , ऐसे ही ग्राम पंचायत धौर्रा, मादौन, कापसी, बम्होरी सहित अन्य ग्राम के सहरिया जाति की महिलाओं ने समाज सेविका रोशनी चांद के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ,जिसपर जिलाधिकारी ने गांव में शिविर लगाकर जाति व आधार कार्ड बनवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है ।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए महिलाओं ने बताया कि वह सहारिया जनजाति की महिलाएं हैं ,उनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड न होने के कारण उनके बच्चों के स्कूल में नाम नहीं लिखे जा रहे हैं, रोशनी चांद ने बताया कि लगभग 200 बच्चों के जन्म प्रणाम पत्र नहीं होने के कारण उनके विद्यालयों में प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं ।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जल्द से जल्द शिविर लगा कर उनके जन्म व आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया । ज्ञापन देते समय सचिन सोलंकी, करिश्मा,कपूरी, लक्ष्मी,सावित्री, गणेशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!