ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से जमीन के पट्टे आवंटन प्रक्रिया को कराए जाने का लगाया आरोप, 9 ग्राम पंचायत सदस्य बोले बैठक में उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किया प्रस्ताव पास
ललितपुर में ग्राम प्रधान पर लगाए फर्जी पट्टा आवंटन प्रक्रिया के आरोप, 9 ग्राम पंचायत सदस्य बोले बैठक में उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किया प्रस्ताव पास , प्रधान पर कार्रवाई की मांग की
ललितपुर जिले के विकास खंड महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत गौना ( कुसमाड ) के 14 सदस्यों में से 9 सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को 11सदस्यों के शपथ देकर ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से जमीन के पट्टे आवंटन प्रक्रिया को कराए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत की कोई भी खुली बैठक नहीं हुई और न ही ग्राम पंचायत सदस्यों को इस बारे में बताया गया ,उन्हें पट्ट आवंटन प्रक्रिया रोके जाने व ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की हैं ।
विकास खंड महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत गौना ( कुसमाड ) के ग्राम पंचायत के 9 ग्राम पंचायत सदस्य रजनी, मीना जैन, मालती कुशवाहा, दूरजी अरिहरवार, गोपी लाल अहिरवार, हरिराम, जगदीश सिंह बुंदेला, देव प्रताप सिंह, मोनू रायकवार मुख्यालय पहुंचे , जहां उन्होंने अपने व दो अन्य सदस्य लक्ष्मी प्रसाद दुबे ,, रतिराम के शपथ पत्र जिलाधिकारी को देकर बताया कि ग्राम पंचायत की कोई खुली बैठक नहीं हुई और न ही उन्हें किसी भी बैठक की जानकारी है और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर के कृषि भूमि पट्टा आवंटन का प्रस्ताव पास करा कर अखबारों में विज्ञप्ति प्राकशित करा दी ,उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा अधिकारियों से मिलकर फर्जी तरीके से कृषि भूमि पट्टा आवंटन की कार्रवाई की जा रही है और उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों से पट्टा आवंटन के नाम पर लाखों रुपए भी लिए जा रहे है, अपात्रों को भी पट्टा आवंटन में रखा जा रहा है, यही नहीं अपने परिजनों , रिश्तेदारों को भी पट्टा आवंटन किए जाने की तैयारी प्रधान द्वारा कर ली गई हैं ।



