उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले: फरवरी 2026 का निशुल्क राशन वितरण 8 से 26 फरवरी तक

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की सूचना

ललितपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह फरवरी 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निशुल्क वितरण जनपद ललितपुर में 8 से 26 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस सम्बन्ध में आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन लखनऊ के पत्र अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी उमेशचंद्र मिश्रा द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। डीएसओ ने बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को निर्धारित अवधि में उचित दर दुकानों से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेंहू एवं 21 किलोग्राम चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेंहू एवं 3 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल (कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न) का निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा किया जाएगा। सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपनी नजदीकी उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें। आधार प्रमाणीकरण में असमर्थ लाभार्थियों के लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ऐसे उपभोक्ताओं को भी वितरण की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 तक निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वितरण अवधि के बाद किसी भी प्रकार की शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। अतएव सभी पात्र लाभार्थी समय से खाद्यान्न प्राप्त कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!