उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में रहवासियों ने दिया डीएम को ज्ञापन

 

बोले मोहल्ले में नाली को दबंगी ने किया बंद , सड़क पर जमा हो रहा घरों का गंदा पानी, स्कूली बच्चे हो रहे परेशान

ललितपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड नम्बर 14 रावतयाना के चौका बाग में रहवासियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दबंगों पर नाली को बंद करने का आरोप लगाते हुए। नाली खुलवाई जाने की मांग की ,उन्होंने यह भी बताया कि नाली बंद होने से गंदा पानी सड़क व घरों में भर रहा हैं ,जिससे बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई हैं । वहीं नगर पालिका परिषद की टीम नाली की समस्या को लेकर पहुंची ,लेकिन समस्या का हाल नहीं निकल सका है । यही नहीं सड़क पर भरे गंदे पानी कचलते स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ा रहा हैं ।

 

रावतयाना के चौकाबाग के 12 से अधिक लोग शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के पहुंचे ,जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके मोहल्ले में पानी निकासी के लिए दो गुल बनी हुई थी ,लेकिन एक पर दबंगी ने कब्जा कर बंद कर दिया , वहीं दूसरी नाली को भी आगे बंद कर दिया गया ,जिसके चलते घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर भर रहा हैं ,यही नहीं यह पानी कई घरों में भी भर रहा हैं । मोहल्ले वासियों ने नाली खुलवाए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह समस्या जल्द जल्द नहीं निपटी तो मोहल्लेवासी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगे ।

समस्या के निस्तारण को लेकर एक दिन पहले नगर पालिका परिषद की टीम भी मौके पर पहुंची थी और सड़क पर भरे नाली के पानी के निस्तारण के लिए कार्रवाई भी की गई थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!