ग्राम रोड़ा में मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य 35 प्रतिशत पूर्ण, जिलाधिकारी ने देखा निर्माण कार्य निर्माण कार्य में गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा की उपलब्धता के लिए सूबे के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मई 2025 में जनपद को मॉडल कम्पोजित विद्यालय की सौगात दी थी, जिसमें प्री प्राईमरी से लेकर इण्टरमीडिएट के बच्चें एक ही विद्यालय में रहकर शिक्षा ले सकेंगे, जिसके क्रम में जनपद के ग्राम रोड़ा में कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और लगभग 35 प्रतिशत पूर्ण भी हो चुका है, इसी के क्रम में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवास विकास के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को कार्य की प्रगति बढ़ाते हुए कार्य गुणवत्ता पूर्वक समयान्तर्गत पूर्ण कराने तथा समय-समय पर कार्य की थर्ड पार्टी जांच कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार द्वारा जनपद को यह सौगात दी गई है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कार्य की गुणवत्ता से किसी भी दशा में समझौता नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के बन जाने से यहां एक ही विद्यालय में प्री प्राईमरी से लेकर इण्टरमीडिएट तक के बच्चों को उच्च शिक्षा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद जून 2025 से विद्यालय का निर्माण शुरु करा दिया गया है, जिसकी लागत 2388.34 लाख है, इसमें मुख्य भवन, मिडडेमील भवन, बाल बाटिका भवन, मल्टीपरपज हॉल, प्रिन्सपल रेजीडेन्स, स्टाफ रेजीडेन्स, डोरमेट्री भवन, गार्ड रूम, बाउण्ड्रीवाल, स्टोर्म वाटर डेªन, सैप्टिक टैंक एवं सोकपिट, पम्परूम, सी0सी0 रोड, इंटरलाकिंग, फायर फाइटिंग, आन्तरिक एवं बाहय विकास कार्य शामिल हैं।
मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता डीबी यादव, सहायक अभियंता महेन्द्र कुमार, जूनियर इंजीनियर अनूप विमल व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
–



