झरर घाट पर जीजा-साले बाइक दुर्घटना में गंभीर घायल
तालबेहट में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, मेडिकल कॉलेज रेफरललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झरर घाट के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे हाईवे 44 पर हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।घायलों की पहचान प्रीतम (32 वर्ष, पुत्र बाबू रेकवार, निवासी हर्षपुर) और मुन्ना (45 वर्ष, पुत्र रामचरण, निवासी गनेशपुरा टपरियन, तालबेहट) के रूप में हुई है। घायल मुन्ना के पुत्र रविंद्र ने बताया कि उनके पिता और मामा बबीना से एक रिश्ते की बात तय करके वापस लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए।डॉक्टर अभिषेक नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण दोनों को आगे के इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



