उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
फॉच्र्यूनर कार मामला: तेरह दिन से जिन्दगी मौत के बीच संघर्ष कर रहे अनुज ने तोड़ा दम
ललितपुर। 26 जनवरी की रात में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की बेटे की फॉच्र्यूनर कार से कूचलकर तीन बाइक सवार घायल हो गए थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज झांसी मेडीकल कालेज में चल रहा था। जिसमें से एक घायल युवक की रविवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल युवक की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया है।




