उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

फॉच्र्यूनर दुर्घटना: अनुज यादव की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

ललितपुर। रविवार की देर शाम झांसी मेडिकल कॉलेज में घायल अनुज यादव की मौत के बाद शव को परिजन सोमवार की सुबह गाँव बरखेरा लेकर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते हुए प्रदर्शन कर दिया।
आपको बताते चलें 26 जनवरी की रात में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की बेटे की फॉच्र्यूनर कार से कूचलकर तीन बाइक सवार घायल हो गए थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज झांसी मेडीकल कालेज में चल रहा था। जिसमें से घायल अनुज यादव 13 दिन से जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा था, रविवार की देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुज यादव की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था, सोमवार की सुबह युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने शव को ललितपुर जाखलौन सड़क पर रखकर जाम लगा दिया जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!