उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बैठक के दौरान विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, पुलिस से शिकायत

 

ललितपुर।

थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़ा बुजुर्ग में बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना नाराहट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम बुढ़ा बुजुर्ग निवासी भगवानदास प्रजापति पुत्र जुगल प्रसाद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 7 फरवरी 2026 को गांव में मंदिर पर सामान्य बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी ग्रामीण मौजूद थे। बैठक के दौरान गांव के ही कुछ लोगों द्वारा प्रधान बनाए जाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया गया। आरोप है कि इसी दौरान धमकी भरे शब्द कहे गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह विवाद बढ़ता देख वहां से अपने घर लौट आया।

शिकायतकर्ता के अनुसार 8 फरवरी 2026 की सुबह जब वह गांव में गया तो आरोपियों द्वारा पुनः उसे अपमानित किया गया। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे आरोप है कि ध्रुवराज पुत्र भगवान सिंह, वीर सिंह पुत्र राम ठाकुर एवं रामपाल पुत्र फेरन सिंह निवासी ग्राम बुढ़ा बुजुर्ग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व जूतों से मारपीट की। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन टूट गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। आरोप है कि हमलावर उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए।

पीड़ित ने बताया कि मारपीट के कारण उसके शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के समय रामरती पत्नी जुगल प्रसाद एवं हल्केराम पुत्र जुगल प्रसाद मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी और बीच-बचाव कर उसे बचाया।

पीड़ित ने थाना नाराहट पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!