उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मंत्री पुत्र की फॉर्च्यूनर से घायल दूसरे युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

 

 

ललितपुर। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र की फॉर्च्यूनर कार से घायल युवक अनुज यादव की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह शव गांव बरखेरा पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने ललितपुर–जाखलौन मार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यमंत्री के चांदमारी स्थित आवास की ओर कूच का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। 26 जनवरी की रात हुए हादसे में तीन बाइक सवार घायल हुए थे, जिनमें एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। जाम व प्रदर्शन की सूचना पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मृतक के परिजनों को कृषि दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार के लिए जाने पर सहमति बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!