उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

डीएम-एसपी ने नाराहट थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया

मडावरा में अभिलेखों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशललितपुरः जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने मंगलवार को नाराहट थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों और पटलों की गहनता से जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अधिकारियों ने थाना कार्यालय में मिशन शक्ति केंद्र, साइबर क्राइम सेल, थाना परिसर, कार्यालय, मेस, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर और फ्लाई शीट जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और उनमें दर्ज प्रविष्टियों की स्थिति का जायजा लिया।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अमझरा घाटी स्थित पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भी विभिन्न दस्तावेजों की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने नाराहट थाने में कराए गए कायाकल्प कार्यों के लिए थानाध्यक्ष पारूल सिंह की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष नाराहट पारूल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!