उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दिव्यांगों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन, त्वरित समाधान की मांग

 

ललितपुर। दिव्यांगों ने जनपद में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे। ज्ञापनों के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) के अंतर्गत अनेक पात्र लाभार्थी अभी तक आवास से वंचित हैं। कई मामलों में सर्वे होने के बावजूद नाम सूची में शामिल नहीं किए गए, जबकि कुछ लाभार्थियों की फाइलें अनावश्यक रूप से लंबित पड़ी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ऐसे सभी मामलों की पुन: जांच कर पात्र लोगों को शीघ्र आवास स्वीकृत किए जाएं। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समय पर न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि अनेक पात्र लाभार्थियों की पेंशन तकनीकी कारणों या दस्तावेजी त्रुटियों के चलते बंद पड़ी है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर पेंशन पुन: शुरू कराई जाए। दिव्यांगों ने राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़े मामलों में भी शिकायतें दर्ज कराईं। उनका कहना था कि कई पात्र परिवारों के नाम सूची से हट गए हैं या उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में संबंधित विभागों को निर्देशित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जनपद में विकास कार्यों की गति तेज की जाए और आमजन से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन जनहित के मामलों में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समय से नहीं हुआ तो जिला स्तर पर आगे भी जनहित में आवाज उठाई जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!