उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 16 फरवरी से

 

ललितपुर में गुरुवार को बड़ा मंदिर बीना व हनुमान धारा मंदिर के महामंडेश्वर राधामोहन दास महाराज ने प्रेस वार्ता में दौरान बताया ललितपुर में गोलोक वासी महंत गोपीदास महाराज की प्रथम पुष्य स्मृति महोत्सव के अवसर पर हनुमान धारा मंदिर में उनके द्वारा 16 फरवरी से 22 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी ,जिसका आयोजन हनुमानधारा मंदिर सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा हैं ,उन्होंने बताया कि कथा दोपहर दो बजे से शुरू होगी ,उन्होंने कहा कि कथा के मुख्य यजमान पंडित श्यामाकांत चौबे व वंदना चौबे हैं ।
उन्होंने कहा कि कथा के बाद प्रतिदिन भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, इस दौरान ध्वज पूजन महामंडेश्वर राधामोहन दास महाराज द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन पंडित कमलेश गोस्वामी आचार्य द्वारा किया गया ।

इस मौके पर अजय तिवारी नीलू, श्यामाकांत चौबे ,राजीव बबेले , मयंक वैध, शिवम तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!