Uncategorized

अधिवक्ता की हत्या पर उबाल: दोषियों की गिरफ्तारी व 50 लाख मुआवजे की मांग

 

ललितपुर। रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने कड़ा आक्रोश जताया है। एसोसिएशन ने एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी न्यायिक मदन मोहन गुप्ता को सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की।

 

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 11 फरवरी को बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य अधिवक्ता फारूख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए सुरक्षा की मांग उठाई है।

 

एसोसिएशन ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” लागू करने की मांग की है। इस मौक पर अध्यक्ष हरीराम राजपूत, महामंत्री संतोष सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों व अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!