ललितपुर में कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ पद यात्रा निकाली
ललितपुर में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाल कर मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की ,यह पद यात्रा नगर के मोहल्ला पिसनारी चौराहे से घंटाघर तक लगभग दो किलोमिटर तक निकाली गई ।
जालौन जिले से आए मनरेगा पद यात्रा प्रभारी श्याम सुंदर चौधरी के नेतृत्व में मनरेगा पद यात्रा पिसनारी बाग चौराहे से शुभारंभ हुई , जो घुसयाना ,बस स्टैंड, कर्पूरी ठाकुर मूर्ति स्थल से बड़ी पानी की टंकी से होते हुए मोहल्ला महावीरपुरा पहुंची ,जहां कांग्रेस नेता अजय तिवारी ने यात्रा का स्वागत किया, इस के बाद यात्रा घंटाघर मैदान में पहुंची ,जहां पद यात्रा का समापन हुआ, इस दौरान पद यात्रा प्रभारी श्याम सुंदर चौधरी ने कहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों के आर्थिक और सामाजिक हक की लड़ाई को अंतिम समय तक लड़ेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार की इस संवेदनहीनता एवं जनविरोधी नीति के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़कर योजना को बहाल कराएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह बंटी अजय तिवारी, महासचिव शशिकांत , राम नरेश दुबे, पंकज हुंडेत, बृजेश शांडिल्य, आशाराम तिवारी, सुशील श्री, दीपक रायकवार, साहब सिंह, हीरालाल सेन, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक , ऊदल , मोहन चंदेल, खड़क सिंह सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे ।




